
कोरबा: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या पर उभरा संवेदना का ज्वार, कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कोरबा। जिले में 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में कटघोरा नगर के लोगों ने जय स्तंभ चौक से शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर मासूम को श्रद्धांजलि देते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की।













