
छत्तीसगढ़: विदाई से पहले जमकर भिगाने की तैयारी में है मानसून, आज कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
रायपुर। विदाई से पहले मानसून छत्तीसगढ़ को जमकर भिगाने की तैयारी में है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर कई इलाकों में देखने को मिला. पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रही. मौसम विभाग ने आज यानी 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश













