
छत्तीसगढ़: झीरम हमले में अब 5 सितंबर को आएगा फैसला; स्पेशल NIA कोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाई
जगदलपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में फैसला अब 5 सितंबर को आएगा। स्पेशल NIA कोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले आज (31 अगस्त) फैसला आने की उम्मीद थी। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी। एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि












