
सक्ती: दमऊधारा झरने में तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने
सक्ती। सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमऊधारा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने आया एक युवक नहाते के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं SDRF और DDRF की टीम ने देर शाम तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका













