
रायपुर: दोस्तों ने साथी को जिंदा जलाकर मार डाला, शराब पार्टी के बहाने घर से ले गए, झगड़े के बाद पेट्रोल डालकर लगाई आग
रायपुर। रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में विवाद के बाद युवकों ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी युवक उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक












