
छत्तीसगढ़: सड़क किनारे जली हालत में मिली छात्रा की हुई मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परिजनों से की मुलाकात, त्वरित जांच के दिए निर्देश
सूरजपुर। शनिवार को सड़क किनारे गंभीर रूप से जली हालत में मिली छात्रा की आज रायपुर ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई. छात्रा को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. इस बीच केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हरसंभव













