Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 इंस्पेक्टर किये गए इधर से उधर

छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 इंस्पेक्टर किये गए इधर से उधर

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, अधिकांश निरीक्षकों का तबादला नक्सल प्रभावित जिलों से मैदानी जिलों में किया गया है, जबकि कई निरीक्षकों को मैदानी क्षेत्रों से बस्तर संभाग के जिलों में पदस्थ किया गया है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा।

देखिये आदेश:-

Facebook
X
WhatsApp
Telegram