
छत्तीसगढ़: सीएम साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। वे रिमोट बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त महिलाओं के खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। प्रदेश की 66 लाख 54 हजार से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम












