Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: D.Ed प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर उठाया और बसों में भरकर तूता धरना स्थल पहुंचाया; परिवार संग बैठे थे मंत्री के बंगले पर

छत्तीसगढ़: D.Ed प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर उठाया और बसों में भरकर तूता धरना स्थल पहुंचाया; परिवार संग बैठे थे मंत्री के बंगले पर

रायपुर। रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया।

400 से ज्यादा अभ्यर्थी परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। वे नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि जब तक तारीख घोषित नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।

लंबे समय से नियुक्ति की मांग पूरी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी गुरुवार तड़के मंत्री के बंगले पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने अभ्यर्थियों को बसों में भरकर वहां से हटाया। तूता धरना स्थल पहुंचाया गया।

D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया।
D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया।
परिवार संग बैठे थे धरने पर
  • डीएड अभ्यर्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिक्षा मंत्री के बंगले के अंदर धरने पर बैठ गए थे। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे।
  • पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथ-पैर पकड़कर उठाया और कुछ को घसीटते हुए बसों तक ले गई। इसके बाद सभी को बसों में भरकर तूता धरना स्थल पहुंचाया गया।
क्या है पूरा मामला?

अभ्यर्थी लंबे समय से 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ये पद अब तक भरे नहीं गए हैं। वे पिछले 321 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

सरकार से की ये मांग

अभ्यर्थियों ने सरकार से 2,300 पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ नौकरी का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और आत्मसम्मान से जुड़ा है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram