Home » बिलासपुर » CBSE के नाम पर दाखिला, अब CG बोर्ड परीक्षा का दबाव… स्कूलों की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब

CBSE के नाम पर दाखिला, अब CG बोर्ड परीक्षा का दबाव… स्कूलों की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब

बिलासपुर।  शहर के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल एवं नारायाणा टेक्नो स्कूल में सीबीएसई पाठयक्रम मान्यता होने की बात कह कर बच्चों को प्रवेश देने एवं एक बाद परीक्षा लेने के बाद राज्य शासन के निर्देश पर 5 वीं एवं 8 वीं बोर्ड परीक्षा फिर से लिए जाने के मामले को चीफ जस्टिस की डीबी में शिक्षा के अधिकार मामले की सुनवाई के दौरान रखा गया.

हाईकोर्ट ने अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा सचिव से नए शपथ पत्र में जवाब मांगा है. भिलाई निवासी सीवी भगवंत ने शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं देने, निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram