Home » राष्ट्रीय » CJP की मांग दिल्ली पुलिस को मंजूर, 72 घंटे में गिरफ्तार होगा स्वतंत्र; हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट की धाराएं जुड़ेंगी

CJP की मांग दिल्ली पुलिस को मंजूर, 72 घंटे में गिरफ्तार होगा स्वतंत्र; हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट की धाराएं जुड़ेंगी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज शुक्रवार को दिल्ली में संसद मार्ग थाने पर धरना दिया है। सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और निशु के लिए न्याय की मांग की। सांसद चंद्रशेखर आजाद भी सीजेपी के समर्थन में पहुंचे हैं।

दिल्ली पुलिस ने मान ली मांग

सीजेपी की निशु आजाद के वकील, AICC लॉ डिपार्टमेंट के ऋषव रंजन ने बताया कि आज पुलिस के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग में एडिशनल DCP मंजीत शर्मा की मौजूदगी में हमने मौजूदा FIR में हत्या की कोशिश, क्रिमिनल धमकी और SC/ST एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग की।

72 घंटे में गिरफ्तार होगा स्वतंत्र

ऋषव रंजन के अनुसार, पुलिस ने हमारी मांग मान ली है। हमने मांग की है कि निशु को दी जा रही ऑनलाइन धमकियों के खिलाफ एक अलग FIR दर्ज की जाए। दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वे उसे (स्वतंत्र भारद्वाज) आज या 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सकते हैं। हमने उन अकाउंट्स की लिस्ट दी है, जिनके जरिए निशु को ऑनलाइन गालियां दी जा रही हैं।

न्याय दिलाने की मांग

सीजेपी नेताओं का कहना है कि जब तक स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे धरने से नहीं उठेंगे। उनका कहना है कि वे निशु आजाद और उनके पिता संजय को न्याय दिलाकर रहेंगे।

SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएं

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, इंडियन यूथ कांग्रेस दिल्ली के प्रेसिडेंट अक्षय लाकड़ा ने पुलिस से मिलकर अपनी मांग रखी कि CJP नेता निशु आजाद और उनके पिता संजय के मामले में दर्ज FIR में हत्या की कोशिश, SC/ST एक्ट और POCSO की धाराएं जोड़ी जाएं।
बता दें कि सीजेपी नेताओं के साथ नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

WhatsApp Image 2026-09-04 at 13.30.55

थाने के बाहर भारी फोर्स तैनात

वहीं, सीजेपी के धरने को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। मौके पर भारी पुलिसफोर्स तैनात कर दिया गया है।

आशुतोष रांका का कहना है कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय को पीटा गया था। हम न्याय मांगते रहे लेकिन, न्याय नहीं मिला।

अपराधी खुलेआम जुर्म कबूल रहे: CJP

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब हालात ऐसे हैं कि अपराधी खुलेआम जुर्म कबूल कर रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं की।

WhatsApp Image 2026-09-04 at 13.23.11

स्वतंत्र के वीडियो से मचा घमासान
उधर, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी और स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिससे राजनीतिक घमासान मचा है।

WhatsApp Image 2026-09-04 at 13.51.38

भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह दावा किया है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के एक फोन कॉल की वजह से वह जेल जाने से बच गए।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram