Home » राष्ट्रीय » NEET: नीट 2026 परीक्षा रद्द, एग्जाम की नई तारीखों का जल्द किया जाएगा एलान; पेपर लीक मामले की होगी सीबीआई जांच

NEET: नीट 2026 परीक्षा रद्द, एग्जाम की नई तारीखों का जल्द किया जाएगा एलान; पेपर लीक मामले की होगी सीबीआई जांच

नई दिल्ली। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी (नेशनल एलिजविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट) में गड़बड़ी व कथित पेपर लीक मामले के तूल पकड़ते देख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद कर दिया है। इसके साथ ही पेपर लीक की जांच को CBI को सौंप दिया गया है।

केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। सरकार ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। नीट परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए ने एक बयान जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया है। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। हालांकि पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। एनटीए ने कहा है कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की अपील

एजेंसी ने सभी अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है, ताकि परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी समय पर मिल सके।

परीक्षा रद्द होने के कारणों पर नहीं दी गई विस्तृत जानकारी

हालांकि परीक्षा रद्द किए जाने के पीछे के कारणों को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। इससे लाखों अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

 

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram