Home » ईरान युद्ध » ईरान के हमले में अमेरिकी बोइंग E-3 सेंट्री विमान तबाह, कुवैत के पावर प्लांट पर भी किया हमला, एक भारतीय की मौत

ईरान के हमले में अमेरिकी बोइंग E-3 सेंट्री विमान तबाह, कुवैत के पावर प्लांट पर भी किया हमला, एक भारतीय की मौत

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार यह हमला शुक्रवार को प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अमेरिका के एडवांस सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसमें बोइंग E-3 सेंट्री विमान भी शामिल है। यह विमान एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) का हिस्सा है, जो रडार के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर तक विमानों और मिसाइलों की निगरानी कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पास , इस तरह के 16 ही विमान हैं। ईरान ने इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 10 से 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस हमले और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वहीं, कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर रविवार को हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है।

कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर हुए हमले के बाद आग लग गई थी।
कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर हुए हमले के बाद आग लग गई थी।

ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ईरान ने रविवार को दक्षिणी इजराइल के केमिकल प्लांट रामत होवाव पर मिसाइल से हमला किया।
ईरान ने रविवार को दक्षिणी इजराइल के केमिकल प्लांट रामत होवाव पर मिसाइल से हमला किया।
ईरान ने रविवार को वीडियो जारी कर इजराइल के इंडस्ट्रियल इलाके में मिसाइल हमलों को दिखाया।
ईरान ने रविवार को वीडियो जारी कर इजराइल के इंडस्ट्रियल इलाके में मिसाइल हमलों को दिखाया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि रविवार को सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि रविवार को सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।
भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया

भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है।

सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं।

LPG से लदे जहाजों को भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट कर रही है।
LPG से लदे जहाजों को भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट कर रही है।
होर्मुज स्ट्रेट कॉस करने के दौरान जहाज पर मौजूद क्रू ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नार लगाए।
होर्मुज स्ट्रेट कॉस करने के दौरान जहाज पर मौजूद क्रू ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नार लगाए।
ईरान ने इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला किया

ईरान ने इजराइल के दक्षिणी शहर बीरशेबा के पास एक इंडस्ट्रियल इलाके में हमला किया, जिसमें एक केमिकल प्लांट को निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला मिसाइल या उसके मलबे के गिरने से हुआ, जिससे नेओत होवाव इंडस्ट्रियल जोन में स्थित प्लांट में आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इलाके में खतरनाक रसायन मौजूद होने के कारण लोगों को दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की तुरंत पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram