रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। 10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों ने 99.00% अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
वहीं बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। टॉप-10 सूची में आत्मानंद स्कूलों और सरकारी स्कूलों का दबदबा देखने को मिला है।
इस बार ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई। वहीं सरकार ने टॉपर्स को 1.5 लाख देने का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 टॉपर्स लिस्ट-
जिज्ञासू वर्मा- 98.60% – सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी (बलौदा बाजार) ओमनी वर्मा- 98.20% – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, (बेमेतरा) कृष महंत -97.80% – शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल (रायगढ़) रिया साहू – 97.60% – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, (दुर्ग) शहनाज परवीन- 97.60% – केजी कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली (महासमुंद) ताहिरा खान- 97.60% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, (पेंड्रा) कुसुमलता बिपरे- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कंडेल (धमतरी) हेमलता साहू -97.40% – बीडी गवर्नमेंट स्कूल, खरोरा (रायपुर) ओंकार कैवर्त-97.40% – गवर्नमेंट मल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल, (पेंड्रा) आशा यादव- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुनकुरी (जशपुर)
10वीं में टॉप-10 रहे यह छात्र
संध्या नायक-99%
पारिरानी प्रधान-99%
अंशुल शर्मा-99%
रिया केशरवानी-98.83%
रानू सिद्धिमयी साहू-98.83%
रेनुका प्रधान-98.83%
दिपांशी बौद्ध-98.83%
नंदिता देवांगन-98.83%
कल्पना यादव-98.83%
साहिल बरेट-98.67%
आदित्य बानू-98.50%
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर घोषित कर दिया गया है।रोल नंबर डालकर सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 77.15 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से 5 फीसदी अधिक रहा। लड़कों का रिजल्ट 72 फीसदी और लड़कियों का 81 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। 12वीं में बालक 78.8 प्रतिशत पास हुए जबकि बालिकाएं 86.4 प्रतिशत पास हुईं। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। तीनो संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक , एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान और मुंगेली के अंशुल शर्मा शामिल हैं। वहीं बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।
टॉपरों को डेढ़ लाख रुपये का इनाम
सरकार ने कहा है कि टॉपरों को डेढ़ लाख रुपये का इनाम मिलेगा। सीजीबीएई सीजी बोर्ड वेबसाइट के अलावा नतीजे डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध है। विद्यार्थी यहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। सीजीबीएसई सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस दौरान उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड अधिकारी मौजूद थे। इस साल 10वीं 12वीं के कुल 5.66 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं।



