Home » राष्ट्रीय » अब ओडिशा समेत छह राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में होगा एसएसआर, 21 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

अब ओडिशा समेत छह राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में होगा एसएसआर, 21 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की घोषणा की। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। आयोग के मुताबिक ओडिशा,अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, चंडीगढ़ और दादरा-नगर हवेली एवं दमन और दीव में यह अभियान चलाया जाएगा।

30 नवंबर को जारी होगी मसौदा मतदाता सूची
चुनाव आयोग के अनुसार, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मसौदा मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। वहीं, अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को जारी होगी। इस अभियान के तहत उन लोगों को भी पहले से आवेदन करने की सुविधा मिलेगी, जो 2027 में 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को मतदान के योग्य हो जाएंगे।

राज्यों को जरूरी संसाधन जुटाने के निर्देश
चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि वे इस प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram