Home » राष्ट्रीय » कुलगाम में आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों ने CRPF जवानों पर की फायरिंग, 3 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

कुलगाम में आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों ने CRPF जवानों पर की फायरिंग, 3 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

जम्मू। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार इलाके में बुधवार को एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए। इस हमले में दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। CRPF के अनुसार, घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

घटना के बाद सुरक्षाबल गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं।
घटना के बाद सुरक्षाबल गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं।

कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।

4 दिन पहले आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, बनाते थे महिलाओं को निशाना

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग आतंकी मॉड्यूल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाते थे और अलगाववादी विचारधारा और प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा था।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram