Home » कोरबा » कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, नौशाद खान बने अध्यक्ष, कमलेश यादव संरक्षक और दिनेश राज सचिव निर्वाचित

कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, नौशाद खान बने अध्यक्ष, कमलेश यादव संरक्षक और दिनेश राज सचिव निर्वाचित

कोरबा। आज कोरबा प्रेस क्लब का सत्र 2026-28 के लिए चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में विभिन्न पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के बीच जीत का जश्न मनाया।


संरक्षक पद पर कमलेश यादव ने भरी मतों से जीत दर्ज की। इसी तरह अध्यक्ष पद पर नौशाद खान विजयी रहे। सचिव पद पर दिनेश राज ने अपना परचम लहराया है। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजकुमार शाह ने जीत हासिल की है। इसी तरह उप सचिव पद के लिए हरीश तिवारी निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद हेतु दुर्गेश श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा चुने गए हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram