जांजगीर। जांजगीर-चांपा में रविवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना बिर्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बस कोरबा से सरायपाली जा रही थी, जो ग्राम कन्नौद के पास बेकबू होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति इसकी वजह हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



