Home » Blog » छत्तीसगढ़: आज बजट सत्र का 9वां दिन, जर्जर सड़कों और कृषि मुद्दों पर लाया जाएगा ध्यानाकर्षण, सदन में हंगामे के आसार

छत्तीसगढ़: आज बजट सत्र का 9वां दिन, जर्जर सड़कों और कृषि मुद्दों पर लाया जाएगा ध्यानाकर्षण, सदन में हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों के सवालों के जवाब देंगे।

सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। वहीं आज विधानसभा में दो ध्यानाकर्षण भी लगाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे। इसके अलावा विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। जिसको लेकर सदन में हंगामेदार बहस के आसार हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram