Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: कॉन्स्टेबल की पत्नी और 9 साल के बेटे की हत्या, अवैध संबंध को लेकर महिला ने चाकू से किया हमला

छत्तीसगढ़: कॉन्स्टेबल की पत्नी और 9 साल के बेटे की हत्या, अवैध संबंध को लेकर महिला ने चाकू से किया हमला

दुर्ग। दुर्ग जिले में महिला ने कॉन्स्टेबल की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला। बेटी ने बॉथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। वारदात की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है।जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम रीना यादव है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे। वारदात की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे वे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए थे। इसी दौरान आरोपी महिला घर पहुंची और हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी सरोजनी भारद्वाज (25) ने घर में मौजूद रीना यादव और बच्चों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। हमले में बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही मौत हो गई। महिला ने आदित्य पर 14 से ज्यादा बार चाकू से वार किए।

हमले के दौरान रीना यादव ने अपनी बेटियों को भागने के लिए कहा। एक बेटी किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला एक दिन पहले भी घर पहुंची थी। उस समय आरक्षक ललितेश यादव ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था। आरोपी महिला जांजगीर की रहने वाली बताई जा रही है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram