Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: कोरबा से चलने वाली कई गाड़ियों समेत 86 ट्रेनों को किया गया बहाल, 7-19 जून तक रद्द की गई थीं ट्रेनें

छत्तीसगढ़: कोरबा से चलने वाली कई गाड़ियों समेत 86 ट्रेनों को किया गया बहाल, 7-19 जून तक रद्द की गई थीं ट्रेनें

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच रद्द की गई सभी 86 ट्रेनों को फिर से चालू कर दिया है। इनमें 76 एक्सप्रेस ट्रेनें और बिलासपुर मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

ये ट्रेनें पहले चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम (नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य) के कारण बंद की गई थीं। लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस कार्य को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार अब ये सभी 86 ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी और पहले की तरह सेवा देंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की सही जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जरूर ले लें।

बहाल की गई 10 पैसेंजर ट्रेनें

क्र. ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रूट
1 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू रायगढ़ से बिलासपुर
2 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू बिलासपुर से रायगढ़
3 68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू गेवरारोड से रायपुर
4 68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू रायपुर से गेवरारोड
5 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर कोरबा से रायपुर
6 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर रायपुर से कोरबा
7 68733/68734 बिलासपुर–गेवरारोड–बिलासपुर मेमू दोनों दिशाओं में
8 68731/68732 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू दोनों दिशाओं में
9 68737/68738 रायगढ़–बिलासपुर–रायगढ़ मेमू दोनों दिशाओं में
10 58210 बिलासपुर–गेवरारोड पैसेंजर बिलासपुर से गेवरारोड

63 एक्सप्रेस ट्रेनें रिस्टोर

क्र. ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रूट
1 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस टाटानगर से बिलासपुर
2 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर से टाटानगर
3 18109/18110 टाटानगर–इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में
4 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से आरा
5 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से दुर्ग
6 12833/12834 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में
7 12870 हावड़ा–CSMT एक्सप्रेस हावड़ा से CSMT
8 12869 CSMT–हावड़ा एक्सप्रेस CSMT से हावड़ा
9 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस हटिया से पुणे
10 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस पुणे से हटिया
11 20813 पुरी–जोधपुर एक्सप्रेस पुरी से जोधपुर
12 20814 जोधपुर–पुरी एक्सप्रेस जोधपुर से पुरी
13 12905 पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस पोरबंदर से शालीमार
14 12906 शालीमार–पोरबंदर एक्सप्रेस शालीमार से पोरबंदर
15 22905 ओखा–शालीमार एक्सप्रेस ओखा से शालीमार
16 22906 शालीमार–ओखा एक्सप्रेस शालीमार से ओखा
17 22512 कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस कामाख्या से एलटीटी
18 22511 एलटीटी–कामाख्या एक्सप्रेस एलटीटी से कामाख्या
19 20971 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस उदयपुर से शालीमार
20 20972 शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस शालीमार से उदयपुर
21 22358 गया–एलटीटी एक्सप्रेस गया से एलटीटी
22 22357 एलटीटी–गया एक्सप्रेस एलटीटी से गया
23 17321 वास्कोडिगामा–जसीडीह एक्सप्रेस वास्कोडिगामा से जसीडीह
24 17322 जसीडीह–वास्कोडिगामा एक्सप्रेस जसीडीह से वास्कोडिगामा
25 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस हैदराबाद से रक्सौल
26 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस रक्सौल से हैदराबाद
27 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस चर्लपल्ली से दरभंगा
28 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से चर्लपल्ली
29 20471 श्रीगंगानगर–पुरी एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से पुरी
30 20472 पुरी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस पुरी से श्रीगंगानगर
31 22830 शालीमार–भुज एक्सप्रेस शालीमार से भुज
32 22829 भुज–शालीमार एक्सप्रेस भुज से शालीमार
33 22169 रानी कमलापति–सांतरागाछी एक्सप्रेस रानी कमलापति से सांतरागाछी
34 22170 सांतरागाछी–रानी कमलापति एक्सप्रेस सांतरागाछी से रानी कमलापति
35 20828 सांतरागाछी–जबलपुर एक्सप्रेस सांतरागाछी से जबलपुर
36 20827 जबलपुर–सांतरागाछी एक्सप्रेस जबलपुर से सांतरागाछी
37 12949 पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस पोरबंदर से सांतरागाछी
38 12950 सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस सांतरागाछी से पोरबंदर
39 20917 इंदौर–पुरी हमसफर एक्सप्रेस इंदौर से पुरी
40 20918 पुरी–इंदौर हमसफर एक्सप्रेस पुरी से इंदौर
41 22909 बलसाड–पुरी एक्सप्रेस बलसाड से पुरी
42 22910 पुरी–बलसाड एक्सप्रेस पुरी से बलसाड
43 22866 पुरी–एलटीटी एक्सप्रेस पुरी से एलटीटी
44 22865 एलटीटी–पुरी एक्सप्रेस एलटीटी से पुरी
45 20822 सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस सांतरागाछी से पुणे
46 20821 पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस पुणे से सांतरागाछी
47 22843 बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस बिलासपुर से बक्सर
48 22844 पटना–बिलासपुर एक्सप्रेस पटना से बिलासपुर
49 13425 मालदाटाउन–सूरत एक्सप्रेस मालदा टाउन से सूरत
50 13426 सूरत–मालदाटाउन एक्सप्रेस सूरत से मालदा टाउन
51 12767 नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस नांदेड़ से सांतरागाछी
52 12768 सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस सांतरागाछी से नांदेड़
53 12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस हटिया से एलटीटी
54 12811 एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस एलटीटी से हटिया
55 20807 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस विशाखापटनम से अमृतसर
56 20808 अमृतसर–विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस अमृतसर से विशाखापटनम
57 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस यशवंतपुर से कोरबा
58 12252 कोरबा–यशवंतपुर एक्सप्रेस कोरबा से यशवंतपुर
59 22648 तिरुवनंतपुरम–कोरबा एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम से कोरबा
60 22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस कोरबा से तिरुवनंतपुरम
61 12151 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस एलटीटी से शालीमार
62 12152 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस शालीमार से एलटीटी
63 18477/18478 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में

डायवर्ट की गई ट्रेनें अब अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि पहले अलग-अलग तारीखों में जिन ट्रेनों का रूट बदला गया था, अब उन्हें फिर से उनके पुराने और तय मार्ग पर ही चलाया जाएगा।

इसमें हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, सीएसएमटी–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी–शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, शालीमार–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस और एलटीटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस शामिल हैं।

अब ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित रूट पर पहले की तरह सामान्य रूप से चलेंगी।

बीच में समाप्त की गई ट्रेनें अब पहले की तरह पूरे रूट पर चलेंगी

7 जून से 19 जून के बीच जिन ट्रेनों को बीच में समाप्त करने का फैसला लिया गया था, अब उसे वापस ले लिया गया है। ये ट्रेनें अब पहले की तरह अपने पूरे रूट पर चलेंगी। इनमें शामिल ट्रेनें इस प्रकार हैं-

68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर

18237 कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

18518 विशाखापटनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस

18517 कोरबा–विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस

12410 नई दिल्ली (निजामुद्दीन)–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस

12409 रायगढ़–नई दिल्ली (निजामुद्दीन) गोंडवाना एक्सप्रेस

अब ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय और पूरे रूट पर सामान्य रूप से चलेंगी।

अब ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि पहले जिन 5 ट्रेनों को देर से रवाना करने की सूचना दी गई थी, अब वे सभी अपने तय समय पर चलेंगी।

इन ट्रेनों में 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, 12809 सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस, 12070 गोंदिया–रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, 18249/18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस और 18239 कोरबा–इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।

अब ये सभी ट्रेनें पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर सामान्य रूप से चलेंगी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram