Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: खड़े ट्रक में जा घुसी बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल; रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़: खड़े ट्रक में जा घुसी बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल; रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा

बलौदा बाजार।  रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 पर सोमवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी. घटना के दौरान लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. 3 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 10 लाग घायल बताए जा रहे हैं. इन आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है. दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की बस (CG 04 NM 0859) सोमवार सुबह अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी. सफर में अधिकतर यात्री नींद में थे. घटना के दौरान बस में करीब 22 यात्री सवार थे सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रही बस सुबह करीब 5:30 बजे दरचुरा के पास खड़े ट्रक में जा घुसी. यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया. 3 लोगों की मौके पर ही मौत गई. वहीं 8 से 10 लोग गंभीर घायल हो गए हैं. बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है.
घटना की सूचना पर डायल 112 और सिमगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बस के अंदर कई लोग गंभीर हालत में थे. उनका सामान बिखर गया था. सभी को बस से बाहर निकाला गया. घायलों को इलाज के लिए तत्काल सिमगा सीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना के बाद लोगों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर किनारे कर रही है, ताकि यातायात अवरुद्ध न हो. पुलिस हादसे के कारणों की तलाश में जुटी है.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram