Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, उत्कल समेत 9 ट्रेनें पुरी अब नए समय पर पहुंचेंगी, एक भुवनेश्वर जाएगी

छत्तीसगढ़: पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, उत्कल समेत 9 ट्रेनें पुरी अब नए समय पर पहुंचेंगी, एक भुवनेश्वर जाएगी

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन से जुड़ी 10 ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया है।

बदलाव केवल पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में किया गया है, ट्रेनों के रूट में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

पुरी पहुंचने वाली 9 ट्रेनों का बदला समय

13 सितंबर से गाड़ी संख्या 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस अब 06.40 बजे की जगह 06.45 बजे पुरी पहुंचेगी।

14 सितंबर से गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 03.25 बजे की जगह 03.35 बजे पुरी पहुंचेगी। इसी तारीख से गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 10.00 बजे की जगह 10.45 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी।

पुरी पहुंचने के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस

  • लागू – 13 सितंबर से
  • पुराना समय – 14:40 बजे
  • नया समय – 15:05 बजे

गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस

  • लागू – 14 सितंबर से
  • पुराना समय – 08:05 बजे
  • नया समय – 08:35 बजे

गाड़ी संख्या 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस

  • लागू – 15 सितंबर से
  • पुराना समय – 06:35 बजे
  • नया समय – 06:45 बजे

गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस

  • लागू – 16 सितंबर से
  • पुराना समय – 18:45 बजे
  • नया समय – 19:00 बजे

गाड़ी संख्या 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस

  • लागू – 16 सितंबर से
  • पुराना समय – 14:40 बजे
  • नया समय – 15:05 बजे

गाड़ी संख्या 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस

  • लागू – 17 सितंबर से
  • पुराना समय -14:40 बजे
  • नया समय – 15:05 बजे

भुवनेश्वर पहुंचने वाली ट्रेन का भी बदला समय

13 सितंबर से गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के पहुंचने का समय भी बदला गया है। यह ट्रेन अब 07.00 बजे की जगह 07.15 बजे भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचेगी।

रूट और बीच के स्टेशनों के समय में बदलाव नहीं

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के रूट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके अलावा रास्ते में आने वाले अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों के पहुंचने के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा। केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram