Home » Blog » छत्तीसगढ़: बाप-बेटे की संदिग्ध मौत, बिस्तर पर मिले शव; जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका

छत्तीसगढ़: बाप-बेटे की संदिग्ध मौत, बिस्तर पर मिले शव; जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका

दुर्ग।  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को किराए के मकान में रहने वाले बाप-बेटे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली थाना के आपापुरा में किराए के मकान में रहने अरुण टंडिया और पंकज टंडिया ने शनिवार को जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका जताई और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो पिता और पुत्र मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों को पहले जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मकान की तलाशी के दौरान बाथरूम से जहर की शीशी मिली है।पुलिस ने आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई है। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक पंकज को मिर्गी की बीमारी भी थी। जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। वहीं उसके पिता बुजुर्ग होने के चलते घर पर ही रहते थे। मृतक पंकज की मां की मौत छह महीने पहले हो चुकी है। जबकि बहन की शादी हो चुकी है। मृतक पंकज की मां की मौत के बाद पिता और बेटा दोनों घर पर रह रहे थे। घर में खाना बनाने की व्यवस्था नहीं थी। इसलिए रोज खाना खाने टिफिन सेंटर जाता था और वह अपने पिता के लिए घर पर खाना लेकर आता था। शुक्रवार शाम पंकज टिफिन लेकर घर पहुंचा था। आसपास के लोगों ने उसे खाना लाते देखा था।

बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में खाना खाया और उसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सुबह तक दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram