Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा; राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

छत्तीसगढ़: भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा; राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। जानकारी के अनुसार, रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी त्याग पत्र सार्वजनिक रूप से साझा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

रवि भगत लंबे समय से पार्टी के खिलाफ मुखर नजर आ रहे थे। हाल के दिनों में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना भी की थी। उनके इस कदम को संगठन के भीतर असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि रवि भगत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और संगठन में उनकी एक सक्रिय पहचान रही है। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram