Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर लगाया धोखा देने का आरोप; लिखा-‘3-4 लड़कों से बात करती है,सबक ​सिखाने उठा रहा हूं ये कदम’

छत्तीसगढ़: युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर लगाया धोखा देने का आरोप; लिखा-‘3-4 लड़कों से बात करती है,सबक ​सिखाने उठा रहा हूं ये कदम’

रायपुर। रायपुर में 25 साल के युवक ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर में उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां शादी में गई हुई थी।

घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके अलावा उसके पीठ पीछे 3 से 4 लड़कों से बात करती है। वो हर समय पकड़ी जाती।मैंने उसको सुधर जाएगी करके मौके पर मौका दिया। लेकिन अब ये कदम उसको सबक सिखाने के लिए उठा रहा हूं।

जिसके बाद पुलिस इस मामले की लव एंगल से जांच कर रही है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, कोमल वर्मा (25) रायपुर के भाठागांव में अपने परिवार के साथ रहता था। और वो एयरपोर्ट में काम करता था। वह मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का रहने वाला था।

यहां 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त कोमल ऊपर कमरे में अकेला था, जबकि उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां शादी में गई हुई थी। परिवार को सुबह इस घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने देवकी साहू नाम की एक लड़की का जिक्र करते हुए उस पर धोखा देने और अन्य लड़कों से संबंध रखने का आरोप लगाया है।

इस मामले में परिजनों ने लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram