रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।
गृह (पुलिस) विभाग ने 5 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जारी आदेश के अनुसार सचिन्द्र चौबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे पीटीएस मैनपाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ थे।
वहीं आलोक तिवारी अब 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर में सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ किए गए हैं। वे मुख्यमंत्री सुरक्षा में सहायक सेनानी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/05/cg-sps-transfer-2026-10-05-17-02-01.jpeg)




