Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: साली की गोली मारकर हत्या, पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत बाउंसर ने ससुराल में की फायरिंग; दूसरी साली गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़: साली की गोली मारकर हत्या, पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत बाउंसर ने ससुराल में की फायरिंग; दूसरी साली गंभीर रूप से घायल

रायपुर । रायपुर में मंगलवार देर रात नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से साली की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी साली गंभीर रूप से घायल हो गई, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मोवा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक बाउंसर पति जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू (32) पत्नी खिलेश्वरी वर्मा पर शक करता था, जिससे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दंपती में विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। नशे में पति ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा।

सालियां गीतांजली वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) जीतेंद्र को समझाकर वापस जाने को कहा। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान माथे पर गोली लगने से गीतांजली की जान चली गई। वहीं दुर्गेश्वरी के पीछ पर गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

वारदात के बाद आरोपी जीजा घर के बाहर निकला और सड़क में हवाई फायरिंग की, फिर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटनाक्रम…

दरअसल, पति जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू बाउंसर का काम करता है। वह पत्नी खिलेश्वरी के करैक्टर पर शक करता था। ऐसे में आए दिन दंपती में विवाद होते रहता था। मंगलवार को विवाद के बाद पत्नी बच्चे साथ ससुराल चली गई थी, जीतेंद्र का पत्नी से संपर्क नहीं हो रहा था।

ऐसे में वह रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच मोवा बाजार के पास स्थित ससुराल लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी सालियां गीतांजली और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे समझाकर वापस जाने को कहा।

तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

इसी बात से नाराज जीतेंद्र पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली गीतांजली के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और तड़पती रही। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीतांजली को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि घर के बाहर निकला और सड़क में हवाई फायरिंग की। इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा और सरेंडर किया।

पत्नी पर शक करता था आरोपी

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी आरोपी जब ससुराल पहुंचा तो उसका ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram