जगदलपुर। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क के बीच खराब खड़ी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। कोडेनार थाना प्रभारी अमित ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिकअप में तीन लोग एरंडवाल के बाजार से लौट रहे थे। मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने एक हाइवा खराब होकर सड़क के बीच खड़ी थी। पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अंधेरे में हाइवा को नहीं देखा। इसके परिणामस्वरूप पिकअप सीधे हाइवा से जा टकराई। मृतक किलेपाल निवासी थे, जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से मेकाज पहुंचाया गया।




