Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: 17 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी, कई जिलों में हुई रातभर बारिश; बस्तर में आज भी स्कूल बंद, फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

छत्तीसगढ़: 17 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी, कई जिलों में हुई रातभर बारिश; बस्तर में आज भी स्कूल बंद, फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

रायपुर। प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। रायपुर समेत कई जिलों में रातभर से बारिश हो रही है। रायपुर के सुंदर नगर महादेवघाट रोड, विधानसभा क्षेत्र सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जगदलपुर के गंगा मुंडा इलाके के साथ निचली बस्तियों में नालियां जाम होने से सड़कें पानी में डूब गई हैं। मां प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लोगों के घरों में भी नालियों का पानी घुस गया है।

सुकमा और बीजापुर के कई गांवों में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। पानी भरने से कई गांव टापू में बदल गए हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर है और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के चलते बस्तर जिले में आज सभी स्कूल बंद हैं। रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन से किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की 2 ट्रेनें और जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि यलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

अगले 24 घंटे में प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगह भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

जगदलपुर के धरमपुरा इलाके में भी जलभराव हो गया है। - Dainik Bhaskar
जगदलपुर के धरमपुरा इलाके में भी जलभराव हो गया है।
रायपुर विधानसभा के पास गैलेक्सी ग्रीन कॉलोनी में भरा पानी। - Dainik Bhaskar
रायपुर विधानसभा के पास गैलेक्सी ग्रीन कॉलोनी में भरा पानी।
जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर केशलूर के पास बारिश का पानी भर गया है। पानी भरने से मार्ग बंद हो गया और आवागमन ठप है। - Dainik Bhaskar
जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर केशलूर के पास बारिश का पानी भर गया है। पानी भरने से मार्ग बंद हो गया और आवागमन ठप है।
जगदलपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लोगों के घरों में भी नालियों का पानी घुस गया। - Dainik Bhaskar
जगदलपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लोगों के घरों में भी नालियों का पानी घुस गया।

लैंडस्लाइड से 2 ट्रेनें रद्द, जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट भी कैंसिल

भारी बारिश के कारण रायगढ़ मंडल के MVG-CTS स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड हुआ है। इसके चलते आज (25 सितंबर) किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की दो प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

इनमें 58502/58501 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर और 18516/18515 किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस शामिल हैं। बारिश के कारण जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।

आज सभी स्कूल बंद, परीक्षा पर बाद में निर्देश

बस्तर जिले में लगातार बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज (25 सितंबर) भी जिले के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। 24 सितंबर को भी जिले के स्कूल बंद रहे। 25 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षा के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

रायगढ़ मंडल के MVG-CTS स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड हुआ है। - Dainik Bhaskar
रायगढ़ मंडल के MVG-CTS स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड हुआ है।

इंद्रावती के किनारे मुनादी, रपटों पर बैरिकेडिंग

बारिश के बीच इंद्रावती नदी के तटीय और निचले इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने SDM, तहसीलदारों और होमगार्ड कमांडेंट को फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

जलमग्न होने की आशंका वाले रपटों और पुल-पुलियों पर दोनों ओर बैरिकेडिंग कर कोटवार और निगरानी दल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से उफनती नदी, नालों और रपटों को पार नहीं करने की अपील की है। आपात स्थिति में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।

मध्य-दक्षिण छतीसगढ़ में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा लो प्रेशर एरिया उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में रातभर से बारिश जारी है। आज शहर का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने क्यों जारी किया अलर्ट?

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके धीरे-धीरे कमजोर होने के बावजूद इसका असर छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram