बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों और हाईकोर्ट में पदस्थ अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। इस फेरबदल में ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल बनाया गया है, जबकि अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज NIA कोर्ट, जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजय सिंह राजपूत को NIA कोर्ट, ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक, जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज NIA कोर्ट, जगदलपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल बनाया गया है।
इसके अलावा बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस के पद पर पदस्थ किया गया है। बलौदाबाजार के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा का तबादला छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में किया गया है।
बिलासपुर, रायपुर, बलरामपुर और सारंगढ़ में भी फेरबदल
आदेश के अनुसार, रूपनारायण पात्रे, जो अभी द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर हैं, उन्हें हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी में सचिव बनाया गया है। इसी तरह सिद्धार्थ अग्रवाल को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर से प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर बनाया गया है। किरण कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज में पदस्थ किया गया है। विनय कुमार प्रधान को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश FTC POCSO रायपुर से रायपुर में ही FTC कोर्ट में पदस्थ किया गया है। डमरूधर चौहान को षष्ठम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर से दशम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर बनाया गया है। इन अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग
तबादला आदेश में आगे ये प्रमुख बदलाव भी किए गए हैं
विनिता वारनेर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर से बलौदाबाजार, थामस एक्का, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सूरजपुर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर, संगीता नवीन तिवारी, विशेष न्यायाधीश NIA, जगदलपुर से प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार, डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज से सारंगढ़, अमित राठौर, द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ से रायपुर, सुमित कपूर, रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल हाईकोर्ट से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर, अमित कुमार कोहली, एडिशनल डायरेक्टर छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी से बलरामपुर-रामानुजगंज शामिल हैं।
हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी हुआ आदेश हाईकोर्ट की ओर से तबादला आदेश वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था में कार्य संतुलन और प्रशासनिक जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है।




