Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: 18 और 19 जुलाई को रद्द रहेंगी 8 ट्रेनें; कोरबा से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल

छत्तीसगढ़: 18 और 19 जुलाई को रद्द रहेंगी 8 ट्रेनें; कोरबा से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ने वाली है। 18 और 19 जुलाई को SECR की 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस दौरान रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए एनआई का कार्य किया जाएगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
18 एवं 19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
18 एवं 19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
18 एवं 19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
18 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
  • 18 एवं 19 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 18 एवं 19 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram