बालोद। बालोद से महिला और युवक के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बलोद थाना क्षेत्र के एक खेत में रविवार सुबह दोनों की एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. खेत से गुजरने वाले ग्रामीणों की सबसे पहले शवों पर नजर पड़ी.घटना की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सुरक्षित फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए. प्रारंभिक जांच में महिला का नाम संतोषी यादव 40 वर्षीय और युवक 25 वर्षीय थलेश खरांशु बताया रहा है.
दोनों मृतक अर्जुन्दा थाना इलाके के गबदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं महिला शादीशुदा थी, जिसका 19 साल का एक बेटा भी है. फिलहाल पुलिस मामले की संभावित एंगल से जांच कर रही है. दोनों मृतकों के बीच रिश्ता भी सामने आने की आशंका है. ग्रामीणों और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है.



