Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, फेल होने पर भी मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश; पहली बार हुए थे केंद्रीकृत एग्जाम

छत्तीसगढ़: 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, फेल होने पर भी मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश; पहली बार हुए थे केंद्रीकृत एग्जाम

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया।

परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की गई। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने स्कूल प्रबंधन से संपर्क करें।

फेल होने पर पूरक परीक्षा का मौका मिलेगा, लेकिन अगली कक्षा में प्रवेश मिल जाएगा। मूल्यांकन 15 अप्रैल तक पूरा हुआ था। यह पहला या शुरुआती वर्ष है, जब 5वीं-8वीं की बोर्ड पैटर्न वाली केंद्रीकृत परीक्षाएं पूर्ण रूप से लागू हुईं (कैबिनेट फैसले के बाद)।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram