Home » Blog » छत्तीसगढ़: 5 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट, बिजली गिरने से सावधान रहने की जरूरत

छत्तीसगढ़: 5 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट, बिजली गिरने से सावधान रहने की जरूरत

रायपुर । छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ये स्थिति 20 मार्च तक बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 40.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.6°C रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 16 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

5 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट, फिर मौसम सामान्य

छत्तीसगढ़ में 16 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 21 और 22 मार्च को फिलहाल किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है।

16 मार्च: गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना

17 मार्च: आंधी-तूफान और तेज हवा का अलर्ट

18 मार्च: गरज-चमक के साथ मौसम खराब हो सकता है

19 मार्च: तूफानी हवाएं और बिजली गिरने की आशंका

20 मार्च: इसी तरह का मौसम बना रह सकता है

21 मार्च: कोई विशेष चेतावनी नहीं

22 मार्च: मौसम सामान्य रहने की संभावना

इसका क्या मतलब है

कई जिलों में अचानक तेज हवा और बादल गरजने की स्थिति बन सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। खेतों में काम करने वाले और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को बिजली गिरने से सावधान रहने की जरूरत है।

16 से 20 मार्च तक यलो अलर्ट है। (सोर्स:IMD) - Dainik Bhaskar
Facebook
X
WhatsApp
Telegram