Home » दुर्घटना » जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, 18 को बचाया; तूफान के चलते नर्मदा के बरगी डैम में हादसा

जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, 18 को बचाया; तूफान के चलते नर्मदा के बरगी डैम में हादसा

जबलपुर। जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 35 से अधिक लोग सवार थे। छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 18 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं 15 लोग अब भी लापता हैं।

बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग के द्वारा संचालित क्रूज में 35 से अधिक लोग सवार थे। ये लोग क्रूज का लुत्फ ले रहे थे, तभी मौसम बदल गया। शाम करीब 6 बजे तेज आंधी से क्रूज का नियंत्रण बिगड़ गया और वो डूबने लगा। लोगों की चीख-पुकार मच गई। लोग डूबने लगे। जो लोग तैरना जानते थे, वे तैरते हुए मदद मांग रहे थे। खबर मिलते ही मदद के लिए एक वोट भेजी गई। उसमें 18 लोगों को तुरंत बचा लिया गया। बचाव दल ने 6 शव बरामद कर लिए हैं, उनकी शिनाख्ति के प्रयास जारी हैं। वहीं 15 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram