Latest News
‘मैंने गर्लफ्रेंड से कहा चलो…’: सोनिया की किताब के विमोचन पर राहुल ने सुनाया कैम्ब्रिज का किस्सा; क्या कहा? छत्तीसगढ़: ऑनलाइन हाजिरी पर सरकार सख्त, 19 जिला शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन, मचा हड़कंप सोना- चाँदी के दाम में आज बड़ी गिरावट, चाँदी ₹1.69 लाख पर आई, सोना भी ₹1,429 घटकर ₹1.34 लाख पर आया जम्मू- कश्मीर: CRPF जवानों पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर, टॉप कमांडर लतीफ भट भी ढेर बिलासपुर: सड़क किनारे मिली छात्र की लाश, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी, जहर पीकर खुदकुशी करने की आशंका अमेरिका-ईरान में फिर जंग की तैयारी, पश्चिम एशिया में तीन एयरक्राफ्ट कैरियर और हजारों सैनिक तैनात
Home » विदेश » थाईलैंड: फुकेट के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत और 16 घायल

थाईलैंड: फुकेट के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत और 16 घायल

बैंकॉक। थाईलैंड के दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप फुकेट में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए बताया कि आग सुबह सुबह लगी और तेजी से आस-पास की कई इमारतों में फैल गई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 3:17 बजे एक ऐसी इमारत में आग लगी, जिसमें वाहनों को किराए पर देने का कारोबार होता था। थाईलैंड के अधिकारियों के अनुसार, दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे तक आग को बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद वे आग पर काबू पाने में सफल रहे।

घटना में शामिल नहीं था कोई भी पर्यटक

पुलिस ने बताया कि 16 घायलों में से 15 थाई नागरिक थे, जबकि एक म्यांमार का रहने वाला था। इस घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों में कोई भी पर्यटक शामिल नहीं था।

यह इमारत फुकेट के पश्चिमी तट पर स्थित पातोंग के पास एक कस्बे में है। पातोंग फुकेत के सबसे लोकप्रिय बीच स्थलों में से एक है। ये आग इतनी तेज थी कि इसने आस-पास की इमारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है जिसने चिंता बढ़ा दी है।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

‘मैंने गर्लफ्रेंड से कहा चलो…’: सोनिया की किताब के विमोचन पर राहुल ने सुनाया कैम्ब्रिज का किस्सा; क्या कहा?

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव‘ के विमोचन कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच पर पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। उन्होंने अपने माता-पिता की मुलाकात से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात कैम्ब्रिज