Home » विदेश » यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

ओडेसा। 19 जुलाई की शाम को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हुए हमले में 4 भारतीयों की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर है। सोमवार 20 जुलाई को विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

हमले के समय ‘एमवी गोल्डन लियो’ (MV Golden Leo) जहाज पर 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे।

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

मंत्रालय ने कहा, ‘यूक्रेन में हमारा टीम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है।’ सरकार ने इस हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल क्रू सदस्य के पूरी तरह ठीक होने की कामना की।
भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना, आम नागरिकों वाले क्रू को खतरे में डालना और व्यापार की आजादी में बाधा डालना बेहद निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए।’

Facebook
X
WhatsApp
Telegram