Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर: पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को चाकू मारकर किया घायल

रायपुर: पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को चाकू मारकर किया घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई के साहू पारा में एक पति ने चरित्र शंका पर धारदार चाकू से अपनी पत्नी के साथ दो  बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद को चाकू मारकर खत्म करने का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है.

मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां साहू पारा में किराए में निवासरत बालोद के भुनेश्वर साहू ने देर रात विवाद के बाद पहले ने अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दो बच्चों – आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिसमें वह घायल हो गया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं पंचनामा कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है. इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram