Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर में तिरंगा लेकर निकले शहरवासी, इंडोर स्टेडियम से यात्रा रवाना, सुभाष स्टेडियम तक जाएगी; ट्रैफिक प्रभावित

रायपुर में तिरंगा लेकर निकले शहरवासी, इंडोर स्टेडियम से यात्रा रवाना, सुभाष स्टेडियम तक जाएगी; ट्रैफिक प्रभावित

रायपुर। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा रवाना हो गई है। यात्रा सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शहरवासी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हैं।

यात्रा से पहले इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इंडोर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा सुभाष स्टेडियम के लिए रवाना हो गई है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और शहरवासी यात्रा में शामिल हैं।

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरकते हुए आर्टिस्ट।

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरकते हुए आर्टिस्ट।

यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। दोपहर 1 बजे तक यात्रा वाले रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से इन रास्तों पर जाने से बचने और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram