नई दिल्ली । असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में केरलम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
वहीं, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर आगे चल रही है।
सत्ताधारी DMK महज 41 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। वहीं, AIADMK 63 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।
- केरलम में UDF को बढ़त: कुल 140 सीटों में UDF को 93 सीटों पर बढ़त मिल गई है। LDF को 44 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है।
- असम में फिर हिमंता सरकार: कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं।



