Home » कोरबा » कोरबा: सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड समेत 8 मेडल जीता, देशभर के 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

कोरबा: सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड समेत 8 मेडल जीता, देशभर के 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

कोरबा। कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 8 पदक अपने नाम किए हैं। इंदौर में आयोजित इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों से 700 से ज्यादा महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें पॉइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फुल कांटेक्ट, लो किक, के-1, म्यूजिकल फार्म्स और क्रिएटिव फार्म्स जैसी विभिन्न विधाओं में मुकाबले हुए।

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में कोरबा के खिलाड़ियों का दम - Dainik Bhaskar
राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में कोरबा के खिलाड़ियों का दम

किकबॉक्सिंग की कई विधाओं में हुए मुकाबले

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदीवान के अनुसार, प्रतियोगिता में राज्य के 67 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। उनके साथ ऑफिशियल मनीष बाग, प्रभात साहू, जुनैद आलम और मयंक डडसेना भी मौजूद रहे।

CMA एकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

कोरबा जिले की CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में लोकिता चौहान ने ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की खिलाड़ियों को हराकर 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता। श्रेया शुक्ला ने सिक्किम और पंजाब की खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं हुफैजा फातिमा ने केरल की खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में सिल्वर मेडल, जबकि प्रतिभा राय ने सिक्किम की खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

CMA एकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन - Dainik Bhaskar
CMA एकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

पुरुष वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकुश लाल यादव ने दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले जीतते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

जगदीश यादव ने मेघालय और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं सुयश नामदेव का मुकाबला उत्तराखंड के खिलाड़ी से और संजय साहू का महाराष्ट्र के खिलाड़ी से हुआ। दोनों ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया।

 - Dainik Bhaskar

डिजिटल सिस्टम के जरिए आयोजित हुई प्रतियोगिता

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का संचालन ग्लोबल स्पोर्टडाटा मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किया गया।

कोरबा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, संस्थापक तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल और CMA एकेडमी संचालिका प्रीति मिश्रा समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram