Home » राष्ट्रीय » सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, चेक करें 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, चेक करें 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

नई दिल्ली। देश के सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 1,37,340 रुपये है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

कमजोर मांग से सोने की कीमतों पर दबाव

इस गिरावट के पीछे कमजोर घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का नीचे आना प्रमुख वजह है। दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना एक दिन में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसल गया। बाजार में डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कारण आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव।

चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 14 नवंबर की सुबह देश में चांदी का भाव 1,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में चांदी की कीमत देश में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 49.05 डॉलर प्रति औंस है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram