नई दिल्ली। शादी के सीजन के शुरू होने के बीच सोना-चांदी आज 20 नवंबर को सस्ता हो गया है। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए घटकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया। वहीं, एक किलो चांदी 9,789 रुपए की गिरावट के साथ ₹1.50 लाख पर है।
इस गिरावट के बाद सोना ठीक एक साल पहले के भाव पर आ गया है। पिछले साल 24 नवंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,23,308 रुपए का था। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है।
सोना और चांदी के दाम
| कैटेगरी / कैरेट | 19 नवंबर | 20 नवंबर | अंतर |
| 24 कैरेट सोना | ₹1,29,531 | ₹1,23,584 | -₹5,947 |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,18,650 | ₹1,13,203 | -₹5,447 |
| 18 कैरेट सोना | ₹97,148 | ₹92,688 | -₹4,460 |
| 14 कैरेट सोना | ₹75,776 | ₹72,297 | -₹3,479 |
| चांदी (1 किलो) | ₹1,60,439 | ₹1,50,650 | -₹9,789
|




