छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : खाना बना रही थी बुजुर्ग मां, बेटे ने हथौड़े से हमलाकर मौत के घाट उतारा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाना बनाते समय एक मां की उसके बेटे ने निर्मत हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, मुजगहन थाना क्षेत्र के टेकारी गांव में खाना बना रही महिला की घर में घुसकर दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और एफसएल की टीम पहुंच गई। और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। दूसरी तरह पुलिस को वारदात के बाद से फरार पुत्र पर संदेह है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।

मुजगहन थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि घटना सुबह तकरीबन साढे 10 बजे की है। ग्राम टेकारी में 56 वर्षीय महिला फूल बाई अपने घर में खाना बना रही थी। महिला का पति चौकीदार है। वह काम पर गया हुआ था। एक पुत्र और बहू भी है जो बाहर काम पर गए थे। छोटा बेटा कमल यादव घर में था। इसी दौरान हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय से कमल घर से फरार है। इस वजह से उस पर पुलिस ने संदेह जताया है।

नशे का आदी है बेटा :

मिली जानकारी के अनुसार कमल नशे का आदी है। हमेशा मां से झगड़ा करता था। पैसे की मांग करता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना के समय भी बेटे का मां से विवाद हुआ और उसने हत्या कर दी। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।