छत्तीसगढ़

RRR Video: लॉस एंजेलिस में स्क्रीनिंग के दौरान नाटू-नाटू गाना आते ही झूम उठे विदेशी फैंस, जमकर किया डांस

नई दिल्ली। बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ क्रेज देश के साथ-साथ विदेशों में भी देखने को मिला। इंडिया में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करने वाली एक्शन ऐतिहासिक फिल्म दुनियाभर में प्यार कमा रही है। कुछ महीनों पहले ही फिल्म की जापान में स्क्रीनिंग हुई थी, जहां दर्शकों ने इस फिल्म पर खूब प्यार लुटाया था। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर लॉस एंजेलिस में हुई एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें नाटू-नाटू गाना सुनते ही विदेशी फैंस झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

स्क्रीनिंग के दौरान ही थिएटर में डांस करने लगीं लड़कियां

रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ के मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में हुई स्क्रीनिंग का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुए इस वीडियो में थिएटर में चलती हुए शो के बीच में नाटू-नाटू गाना बजते ही डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में लड़कियों का ग्रुप दिल खोलकर डांस कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपको नाटू पता है? लॉस एंजेलिस यह अपनी आंखों से देख रहा है’। वीडियो में लड़कियां बिलकुल राम चरण और जूनियर एनटीआर के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘आरआरआर’ की हुई थी टोटल इतनी कमाई

आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की रिलीज को एक साल होने वाला है। ये फिल्म 24 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इतने लम्बे समय बाद भी इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। हॉलीवुड और ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन ने भी फिल्म की काफी तारीफ की थी। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में इस फिल्म को दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। जहां एक नॉमिनेशन फिल्म को नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म के लिए मिला, तो वही दूसरी तरफ नाटू-नाटू गाने ओरिजिनल गाने की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में भी एस एस राजामौली की फिल्म को शॉर्टलिस्ट किया गया है। राम चरण की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1200 करोड़ की कमाई की थी। ये साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।