छत्तीसगढ़

Australian Open: जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, नडाल के 22 ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी की

नईदिल्लीI सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 जीता है। पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में उन्होंने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 7-6, 7-6 से हराया। फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट 6-3 के अंतर से जीता।

दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन अंत में जोकोविच ने 7-6 के अंतर से जीत हासिल की। तीसरे सेट में भी सितसिपास ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन जोकोविच से पार नहीं पा सके और जोकोविच ने यह सेट 7-6 के अंतर से जीत मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही वह एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।

24 साल के सितसिपास ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जोकोविच 2011 में 23 साल की उम्र में फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, सितसिपास चैंपियन नहीं बन सके, जबकि जोकोविच ने फाइनल भी जीता था।

जोकोविच ने 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया। वह 10 बार इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं और हर बार खिताब भी जीते हैं। 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021 और अब 2023 में जोकोविच ने यह खिताब जीता। 2022 में जोकोविच वीजा कारणों से यह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे और राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीकितनी बारसाल
नोवाक जोकोविच (SRB)102008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023
रॉय इमरसन (AUS)61961, 1963, 1964, 1965, 1966, 1967
रोजर फेडरर (SUI)62004, 2006, 2007, 2010, 2017, 2018
आंद्रे अगासी (USA)41995, 2000, 2001, 2003
जैक क्रॉफोर्ड (AUS)41931, 1932, 1933, 1935
केन रोसवेल (AUS)41953, 1955, 1971, 1972

22वां ग्रैंड स्लैम जीते जोकोविच
ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ ही जोकोविच ने 22वा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, सात विम्बलडन और तीन यूएस ओपन समेत कुल 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच ने राफेल नडाल की बराबरी की है। नडाल के नाम भी 22 ग्रैंड स्लैम हैं। वहीं, रोजर फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीकुल ऑस्ट्रेलियन ओपनफ्रेंच ओपनयूएस ओपनविम्बलडन
राफेल नडाल2221442
नोवाक जोकोविच2210237
रोजर फेडरर206158
पीट सैम्प्रास142057
रॉय इमर्सन126222

जोकोविच ने कब कौन सा ग्रैंड स्लैम जीता

ग्रैंड स्लैमसाल
ऑस्ट्रेलियन ओपन2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023
फ्रेंच ओपन2016, 2021
विम्बलडन2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022
यूएस ओपन2011, 2015, 2018


कब-कब भिड़े जोकोविच और सितसिपास

ग्रैंड स्लैमसाल
ऑस्ट्रेलियन ओपन2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023
फ्रेंच ओपन2016, 2021
विम्बलडन2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022
यूएस ओपन2011, 2015, 2018


कब-कब भिड़े जोकोविच और सितसिपास

सालइवेंटराउंडविजेता
2023ऑस्ट्रेलियन ओपनFजोकोविच
2022निट्टो एटीपी फाइनल्सRRजोकोविच
2022एटीपी मास्टर्स 1000 पेरिसSFजोकोविच
2022एस्टाना कजाकिस्तानFजोकोविच
2022एटीपी 1000 मास्टर्स रोम इटलीFजोकोविच
2021फ्रेंच ओपनFजोकोविच
2021एटीपी 1000 मास्टर्स रोमQFजोकोविच
2020फ्रेंच ओपनSFजोकोविच
2020दुबई ओपनFजोकोविच
2019एटीपी मास्टर्स 1000 पेरिसQFजोकोविच
2019एटीपी मास्टर्स 1000 शंघाईQFसितसिपास
2019एटीपी मास्टर्स 1000 मैड्रिडFजोकोविच
2018एटीपी मास्टर्स 1000 कनाडाR16सितसिपास

जोकोविच और सितसिपास अब तक 13 बार आमने-सामने आ चुके हैं और जोकोविच ने 13 में से 11 मैच जीते हैं, जबकि सितसिपास को दो में जीत मिली है। दोनों छह अलग-अलग खिताबी मुकाबले में सामने आ चुके हैं, जिसमें से जोकोविच ने सभी मैच जीते हैं।

ये दोनों 2021 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी आमने-सामने आए थे। तब जोकोविच ने सितसिपास को 6-7 2-6 6-3 6-2 6-4 से हराया था। यानी शुरुआती दो सेट में पिछड़ने के बाद जोकोविच ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार जोकोविच ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाया और तीन सेट में ही मैच अपने नाम किया।