छत्तीसगढ़

BBC survey row: ये तो हिटलर से भी ज्यादा हैं….BBC सर्वे मुद्दे पर केंद्र सरकार पर भड़कीं ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीबीसी कार्यालय पर आयकर विभाग की ‘सर्वे’ की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विधान सभा में कहा, ‘केंद्र सरकार अधिकांश मीडिया को नियंत्रित करना चाहती है। अगर मीडिया उनके खिलाफ कुछ कहता है, तो किसी की नौकरी चली जाती है।’ मैं बीबीसी के दफ्तरों पर इस छापे का पुरजोर विरोध करती हूं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे तो लगता है कि देश में कोई भी मीडिया नहीं बचेगा।’ केवल प्रेस की स्वतंत्रता को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। इस देश में कोई मीडिया अपनी आवाज नहीं उठा सकता है। अगर वे अपनी आवाज उठाते हैं तो प्रबंधन 24 घंटे में नौकरी खत्म कर देगा। यह उनकी नियंत्रण शक्ति है।इससे अब कोर्ट ही बचा सकता है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,’अगर बीबीसी ने कुछ अवैध किया होता, तो वे एक पत्र में इसके लिए पूछ सकते थे। मुझे नहीं लगता कि बीबीसी ने सरकार के खिलाफ कुछ भी किया है। यह विशुद्ध रूप से राजनीतिक है। प्रेस की स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश की जा रही है। इनका दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है।’ ममता बनर्जी ने यह भी कहा, ‘मैं देख रही हूं कि वे हिटलर और चेसेस्कु से भी बढ़कर हैं। सिर्फ तानाशाही चल रही है।’

जनता के प्रति जिम्मेदारी है हमारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे लगता है कि हम जो लोग भी सत्ता में कुछ कर सकते हैं। मुझे करना है। लेकिन मैं यह नहीं कर सकती। क्योंकि मेरी कुछ सीमाएं हैं। मैं संविधान का पालन कर रही हूं। मैं जनता के जनादेश का पालन कर रही हूं। लेकिन उनका जनादेश कहां है। उन्हें लोगों को जनादेश की परवाह नहीं है। केवल उनका जनादेश तानाशाही है। हिटलर से से भी ज्यादा। चेसेस्कु से ज्यादा। मीडिया और बीबीसी को भी मेरा पूरा समर्थन है।