छत्तीसगढ़

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बंदूक सप्लायर भी हुए गिरफ्तार, क्या होगा बड़ा खुलासा?

नईदिल्ली : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों विकास और सागर को बंदूकों की सप्लाई करने वाले दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोनों वही हैं, जिन्होंने एक्टर के घर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को हथियार दिये थे।

बताते चलें कि इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस फायरिंग के मामले में इनकी भूमिका की जांच कर रही है। इसके अलावा पहले से ही फायरिंग मामले की जांच एनएसआई कर रही है। वहीं आरोपियों, सागर और विकास की हिरासत को भी 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम ब्रांच ने इस मामले में ये बड़ा खुलासा किया है कि सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन नाम के दो लोगों ने शूटर सागर और विकास को बंदूकें सप्लाई की थी। साथ ही सलमान के घर फायरिंग की प्लानिंग भी की थी। दोनों ही बिश्नोई गैंग से संपर्क में थे।

बताते चलें कि इससे पहले बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ गईं थीं। सलमान खाने के घर में भी डर का माहौल था।मगर इसके ठीक बाद सलमान खान के पोस्ट ने फैंस को राहत की सांस दी, जिसमें वे दुबई में नजर आ रहे थे। एक्टर इस पोस्ट में एक शख्स के साथ नजर आ रहे थे, जो उस इवेंट का मैनेजर था, जिस इवेंट में सलमान गए थे।