छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण की सभी 88 सीटों पर कहां-कितना हुआ मतदान, 2019 में कितनी हुई थी वोटिंग; देखें आंकड़े

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को खत्म हो गया। दूसरे दौर में मणिपुर समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई है। इन सीटों पर कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि अन्य 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान हुआ है।

जिन 88 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई है उनमें अभी तक के आंकड़े के अनुसार, त्रिपुरा पूर्व सीट पर सबसे ज्यादा 78.53% फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम 45.94% वोटिंग मध्य प्रदेश की रीवा सीट पर हुई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक अंतिम आंकड़े नहीं जारी किए हैं।

जिन 88 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई है उन सीटों पर 2019 में कुल 70.09 फीसदी वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 84.14 फीसदी मतदान मणिपुर की बाहरी मणिपुर सीट पर हुआ था। वहीं, सबसे कम 53.70 फीसदी मतदान कर्नाटक की बैंगलोर दक्षिण सीट पर दर्ज किया गया था।

हम आपको बता रहे हैं कि दूसरे चरण की किन 88 सीटों पर मतदान हुआ है? इन सीटों पर पिछले बार कैसा मतदान हुआ था? इस बार राज्यवार आंकड़े कैसे रहे हैं?

राज्यवार मतदान के आंकड़े 

जिन राज्यों में वोटिंग हुई है उनमें पिछले चुनाव में मणिपुर, असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे। वहीं, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य थे जहां 65 फीसदी से कम वोटिंग हुई थी। 

राज्य2019 में वोटिंग %2024 में वोटिंग % (अंतिम नहीं)
उत्तर प्रदेश62.18%53.34
बिहार62.93%54.40
मध्य प्रदेश67.67%55.49
राजस्थान68.42%60.70
छत्तीसगढ़75.12%72.51
जम्मू कश्मीर72.50%67.62
कर्नाटक68.96%64.57
केरल77.84%65.12
महाराष्ट्र62.81%53.76
मणिपुर84.14%77.18
असम81.28%70.68
त्रिपुरा82.90%78.20
पश्चिम बंगाल80.66%71.84

2019 में सीटवार मतदान के आंकड़े 

लोकसभा सीट2019 में वोटिंग %2024 में वोटिंग % (अंतिम नहीं)
अमरोहा71.0562.36
मेरठ64.2955.49
बागपत64.6853.69
गाजियाबाद55.8948.21
गौतमबुद्ध नगर60.4952.46
बुलंदशहर62.9254.34
अलीगढ़61.6856.62
मथुरा61.0847.45
किशनगंज66.3856.12
कटिहार67.6457.89
पूर्णिया65.3761.08
भागलपुर57.247.78
बांका58.649.50
टीकमगढ़66.6258.19
दमोह65.8355.27
खजुराहो68.3152.91
सतना70.7157.18
रीवा60.4145.94
होशंगाबाद74.2263.83
टोंक-सवाई माधोपुर63.4452.97
अजमेर67.3253.47
पाली62.9854.97
जोधपुर68.8960.82
बाड़मेर73.370.31
जालौर65.7460.30
उदयपुर70.3261.21
बांसवाड़ा72.969.97
चित्तौड़गढ़72.3964.43
राजसमंद64.8755.20
भीलवाड़ा65.6456.60
कोटा70.2266.58
झालावाड़-बारां71.9666.22
राजनांदगांव76.272.93
महासमुंद74.6571.13
कांकेर74.4273.50
जम्मू72.569.01
बुलढाना63.653.29
अकोला60.0652.49
अमरावती60.7654.50
वर्धा61.5356.66
यवतमाल-वाशिम61.3154.04
हिंगोली66.8452.03
नांदेड़65.6953.53
परभणी63.1253.79
उदुपी चिकमगलूर76.0772.69
हासन77.3572.13
दक्षिण कन्नड़77.9972.30
चित्रदुर्गा70.867.52
तुमकुर77.4372.10
मांड्या80.5974.87
मैसूर69.5167.55
चामराजनगर75.3569.86
बैंगलोर ग्रामीण64.9861.78
बैंगलोर उत्तर54.7651.51
बैंगलोर मध्य54.3249.77
बैंगलोर दक्षिण53.749.37
चिक्काबल्लापुर76.7471.85
कोलार77.2573.25
कासरगोड80.6665.81
कन्नूर83.2868.80
वडकरा82.764.86
वायनाड80.3768.39
कोझिकोड81.764.42
मल्लापुरम75.565.50
पोन्नानी74.9859.28
पलक्कड़77.7767.53
अलाथुर80.4767.66
त्रिशूर77.9466.26
चालकुडी80.5167.59
एर्नाकुलम77.6463.96
इडुक्की76.3665.22
कोट्टायम75.4764.25
अलप्पुझा80.3568.98
मावेलिक्करा74.3363.46
पथानामथिट्टा74.360.85
कोल्लम74.7361.50
आटिंगल74.4866.45
तिरुवनंतपुरम73.7463.86
बाहरी मणिपुर84.1477.18
त्रिपुरा पूर्व82.978.53
दारंग उदालगुरी83.6872.99
दिफू77.6369.65
करीमगंज79.1871.12
सिलचर79.5165.57
नौगांव83.2371.88
दार्जिलिंग78.871.41
रायगंज79.8271.87
बालूरघाट83.6972.30